Posts

Showing posts from October, 2018

Nawarnya mantra

Image
सर्वप्रथम तो यह जानें की इस " नवार्ण " शब्द का अर्थ क्या है।इस मंत्र में नौ वर्ण व्यंजन " ऐ " से "च्चे" तक होते हैं । अतः इसे नवार्ण मन्त्र कहा जाता है । अब इसके विशुद्ध उच्चारण पर विचार करते हैं । अधिकतर ही लोग यहाँ तक कि tv पर आने वाले ज्योतिषियों और धर्म गुरुओं को भी अशुद्ध उच्चारण करते पॉया है । अतः इसके शुद्ध उच्चारण को बताता हूँ क्योंकि नवरात्र निकट हैं और सभी देवी भक्त इसका उच्चारण अवश्य करते हैं ॐ "ऐं" में ऐ के ऊपर जो बिंदी है उसे " नकार " में अर्थात ऐ +न =ऐं इस प्रकार बोला जाएगा । फिर " ह्रीं " ह्री के ऊपर जो बिंदी है वो " मकार" में बोली जाएगी । ह्री +म= ह्रीं इस प्रकार जानें । " क्लीं " के ऊपर की बिंदी भी " मकार में ही बोली जाएगी । कली +म= क्लीं , इस प्रकार जानें । " चामुण्डायै " का " यै " का उच्चारण हिंदी का नहीं बोला जाता , वास्तविक उच्चारण है "यई " । चामुण्डा + यई = चामुण्डायै । सँस्कृत में ऊपर दो मात्राओं का उच्चारण " अयी " इस प्रकार का होता ह...